अयोध्यावासियों ने जय श्रीराम, जय-जय हनुमान के जयकारे संग पुष्पवर्षा से प्रधानमंत्री का किया स्वागत

अयोध्या : अयोध्या में भगवान श्रीराम के मंदिर के मुख्य शिखर पर मंगलवार को अभिजित मुहूर्त में केसरिया रंग की धर्म ध्वजा स्थापित हो गई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शिखर पर भगवा ध्वज फहराया। इस दौरान मंदिर परिसर का माहौल भक्तिमय और उत्साह से भरा रहा।

 

इससे पहले रामनगरी पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी का जोरदार स्वागत हुआ। जयश्रीराम, जय-जय हनुमान के गगनभेदी नारों संग अयोध्यावासियों ने प्रधानमंत्री के काफिले पर पुष्पवर्षा की। प्रधानमंत्री का पूरे रास्ते में अभूतपूर्व स्वागत किया गया। स्वागत से अभिभूत प्रधानमंत्री ने भी हाथ हिलाकर अयोध्यावासियों का अभिवादन किया। अयोध्या पहुंचने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने प्रधानमंत्री का स्वागत किया।

 

अयोध्यावासियों के एक हाथ में भगवा ध्वज तो दूसरे में तिरंगा

 

प्रधानमंत्री मोदी आज सुबह अयोध्या पहुंचे। साकेत महाविद्यालय पर उनका हेलीकॉप्टर उतरा। वहां से काफिले संग टेढ़ी बाजार होते हुए उन्होंने श्रीराम मंदिर परिसर में प्रवेश किया। इस दौरान अयोध्यावासियों ने जयश्रीराम, जय जय हनुमान के गगनभेदी नारों संग उनका स्वागत किया। अयोध्यावासी एक हाथ में भगवा ध्वज तो दूसरे हाथ में तिरंगा फहराते हुए प्रधानमंत्री का स्वागत करते रहे।

 

सप्त मंदिरों में झुकाया शीश, की पूजा-अर्चना

 

प्रधानमंत्री मोदी ने सप्त मंदिर में पूजा-अर्चना की। मंदिर परिसर में महर्षि वशिष्ठ, महर्षि विश्वामित्र, महर्षि अगस्त्य, महर्षि वाल्मीकि, देवी अहिल्या, निषादराज गुह्य और माता शबरी मंदिर में पहुंचकर प्रधानमंत्री ने शीश झुकाया। प्रधानमंत्री ने शेषावतार मंदिर व माता अन्नपूर्णा मंदिर में भी दर्शन-पूजन किया।

 

इसके बाद श्री राम मंदिर परिसर में राम दरबार पहुंचकर प्रधानमंत्री मोदी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दर्शन-पूजन व आरती की। यहां पुजारियों ने तीनों विशिष्टजनों को राम नामी गमछा ओढ़ाया व

प्रसाद दिया।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com