गांधीजी की 150वीं वर्षगांठ पर केजरीवाल सरकार ने किया कैलेंडर का लोकर्पण

नई दिल्ली : साल 2019 में पूरे विश्व में महात्मा गांधी की जयंती की 150वीं वर्ष के रूप में मनाया जाएगा। इस मौके पर दिल्ली सरकार ने भी गांधी जी की जयंती की 150वीं वर्षगांठ को यादगार बनाने का फैसला किया है। पर्यटन विभाग ने इस बार के कैलेंडर को गांधी जी के जीवन और दिल्ली के साथ उनके संबंधों पर आधारित विषय को चुना है। उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने दिल्ली सचिवालय में गुरुवार को लोकार्पण करते हुए कहा कि दिल्ली पर्यटन ने पिछले साल के विषय में दिल्ली में हुई फिल्म शूटिंग वाले स्थलों को चुना था और वह काफी लोकप्रिय हुआ था। इस बार के कैलेंडर में महात्मा गांधी की 150वीं वर्षगांठ की याद में उनके दिल्ली में अनेक प्रवासों को शामिल किया गया है।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 1915 से 1948 के बीच गांधी जी 80 बार दिल्ली आए और 720 दिन तक यहीं रहे। इस दौरान भारतीय स्वतंत्रता के कार्यों को बढ़ाने के लिए उन्होंने बाल्मीकि बस्ती से लेकर दिल्ली विश्वविद्यालय तक की यात्रा की। गांधी जी की इन यादों को प्रसिद्ध कलाकार हेना चक्रवर्ती ने अपनी कलाकृतियों के माध्यम से प्रस्तुत किया है। सिसोदिया ने कहा कि गांधी जी सेंट स्टिफन में 1915 में हुए पहले दौरे से लेकर 1948 में बिड़ला हाउस में अंतिम समय तक दिल्ली से जुड़े रहे| यह कैलेंडर गांधी जी के स्वतंत्र भारत की यात्रा से जुड़े विभिन्न पहुलओं पर आधारित है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com