विदेशी जेलों में कैद हैं 8 हजार से अधिक भारतीय

सऊदी अरब की जेलों में दो हजार से अधिक भारतीय कैद

नई दिल्ली : विदेश मंत्रालय के पास उपलब्ध सूचना के अनुसार मौजूदा समय में 8445 भारतीय नागरिक विदेशी जेलों में बंद हैं। सबसे अधिक सऊदी अरब की जेलों में दो हजार से अधिक भारतीय कैद हैं। यह जानकारी विदेश राज्यमंत्री वी.के. सिंह ने राज्यसभा में एक प्रश्न के उत्तर में दी। विदेश राज्यमंत्री वी.के. सिंह ने बताया कि विदेशी जेलों में भारतीय नागरिकों की संख्या अस्थिर रहती है और बदलती रहती है। उन्होंने बताया कि भारतीय मिशनों अथवा केंद्रों के माध्यम से मिली जानकारी के अनुसार वर्तमान में 68 देशों में भारतीय नागरिक कैद हैं।
उन्होंने बताया कि सबसे अधिक सऊदी अरब में 2224, संयुक्त अरब अमीरात में 1606, नेपाल में 1065, पाकिस्तान में 549, मलेशिया में 497, कुवैत में 483, यूनाइटेड किंगडम में 267, चीन में 234, इटली में 230, सिंगापुर में 117, कतर में 212, बहरीन में 121, अमेरिका में 88, अमेरिका में 88, आस्ट्रेलिया में 71, श्रीलंका में 66, भूटान में 66, ओमान में 59, म्यांमार में 56, जर्मनी में 51, थाईलैंड में 43, स्पेन में 41 और बांग्लादेश में 40 भारतीय नागरिक बंद हैं। इसके अलावा फ्रांस में 33, यूनान में 27, जॉर्डन में 26, इंडोनेशिया में 22, बेल्जियम में 22, न्यूजीलैंड में 13, मालदीव में 12 और आर्मीनिया में 10 भारतीय बंद हैं। इसके अलावा शेष देशों में कैद भारतीय नागरिकों का आंकड़ा एक से लेकर 10 के बीच है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com