कोहरे ने थामी ट्रेनों की रफ्तार, फ्लाइट पर भी पड़ा असर

नई दिल्ली : दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में ठंड का प्रकोप जारी है। दिल्ली वासियों को इस वक्त दोहरी मार झेलने पड़ी रही है। एक तरफ जहां सुबह की ठंड तो वहीं दूसरी तरफ गंभीर वायु प्रदूषण है। कोहरे की वजह विजिबिलिटी कम होने के कारण यातायात व्यवस्था भी प्रभावित हुई है। शनिवार सुबह दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विज़िबिलिटी(दृश्यता) शून्य होने के काण करीब दो घंटे तक कोई भी विमान उड़ान नहीं भर सकी। एयरपोर्ट अधिकारी के मुताबिक कम विज़िबिलिटी की वजह से फ्लाइट्स की उड़ान में देरी की गई। जो फ्लाइट सबुह सात बजकर 15 मिनट पर जानी थी। उसको दो घंटे के लिए रोका गया। प्रस्थान सेवा 9 बजकर 16 मिनट पर फिर से शुरू हो सकी।

इसी प्रकार रेल यातायात पर भी कोहरे का असर देखने को मिला। कुछ साप्ताहिक ट्रेनों के साथ सात ट्रेनों को रद्द किया गया, वहीं दर्जनों ट्रेनें देर से चल रही हैं। सात रद्द ट्रेनों की सूची- ट्रेन संख्या 12419 गोमती एक्सप्रेस: लखनऊ से दिल्ली आज रद्द रहेगी। वहीं कल आने वाली 12420 गोमती एक्सप्रेस दिल्ली से लखनऊ रद्द कर दी गई है। 12523 एनजेपी न्यू जलपाईगुड़ी ट्रेन आज रद्द कर दी गई है। 12524 जो कल न्यू जलपाईगुड़ी से नई दिल्ली के लिए रवाना होती, उसे भी रद्द कर दिया गया है। ट्रेन संख्या 12397 और 12398 महाबोधि एक्सप्रेस एनडीएलएस-गया और वापसी गया-एनडीएलएस भी 15 जनवरी 2019 तक हर मंगलवार को रद्द रहेगी। ट्रेन संख्या 12393 और 12394 (नई दिल्ली-पटना और पटना-नई दिल्ली) संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस 15 जनवरी,2019 तक हर गुरुवार को रद्द रहेगी। ट्रेन संख्या 12561 और 12562 (नई दिल्ली-दरभंगा और दरभंगा-नई दिल्ली) स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस 15 जनवरी,2019 तक हर शुक्रवार रद्द रहेगी। ट्रेन संख्या 14211 और 14212 नई दिल्ली आगरा इंटरसिटी 15 जनवरी,2019 तक के लिए रद्द कर दी गई है। ट्रेन संख्या 14323 और 14324 नई दिल्ली-रोहतक इंटरसिटी 15 जनवरी,2019 तक के लिए रद्द कर दी गई है। तो वहीं मुजफ्फरपुर से आनंद विहार आने वाले 12557 सप्त क्रांति एक्सप्रेस आज रद्द कर दी गई है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com