लखनऊ : उत्तर प्रदेश के नगर विकास मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने मुम्बई में महाराष्ट्र के राज्यपाल चेन्नमनेनी विद्यासागर राव तथा मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस से भेंटकर उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से प्रयागराज कुम्भ-2019 में आगमन हेतु आमंत्रित किया।
उन्होंने महाराष्ट्र के राज्यपाल जी तथा मुख्यमंत्री जी को प्रयागराज कुम्भ-2019 का ‘लोगो’, पर्यटन विभाग की काॅफी टेबल बुक तथा अन्य प्रचार साहित्य भी भेंट किया। नगर विकास मंत्री ने मुम्बई में एक प्रेसवार्ता को भी सम्बोधित किया। उन्होंने मीडिया के माध्यम से महाराष्ट्र की जनता को प्रयागराज कुम्भ-2019 के सम्बन्ध में विस्तार से जानकारी दी।
Shaurya Times | शौर्य टाइम्स Latest Hindi News Portal