नई दिल्ली : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को पश्चिम बंगाल मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को उनके 64वें जन्मदिन पर बधाई दी है। केजरीवाल ने अपने ट्वीटर हैंडल से ममता बनर्जी को जन्मदिन की बधाई देते हुए लिखा कि, “ममता दीदी को जन्मदिन शुभकामनाएं। देश आपकी तरह एक निडर और ईमानदार नेता की जरूरत है।” उन्होंने ममता के लंबे उम्र और स्वस्थ जिंदगी की कामना की।
इसके साथ दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को उनके जन्मदिन पर बधाई दी है। मालीवाल ने ट्वीटर के माध्यम से लिखा कि, “दुनिया के सर्वश्रेष्ठ शिक्षा मंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं।” उन्होंने सिसोदिया के लंबे, स्वास्थ्य और खुशहाल जीवन के साथ ही समाज के लिए काम करते रहने की कामना की। मनीष सिसोदिया आज अपना 47वां जन्मदिन मना रहे हैं।
Shaurya Times | शौर्य टाइम्स Latest Hindi News Portal