लखनऊ : भारतीय वरिष्ठ नागरिक समिति (भावना) द्वारा कुर्सी रोड गोयल फार्म हाउस पर रविवार को नव वर्ष मिलन कार्यक्रम मे विजयश्री फाउंडेशन (प्रसादम सेवा) के प्रबंधक विशाल सिंह को भामाशाह सम्मान से नवाजे हुए एक लाख बीस हजार (120000)का चेक की धनराशि सम्मान स्वरूप भेंट की गई। भारतीय वरिष्ठ नागरिक समिति वरिष्ठ नागरिकों एवं सामाजिक मुद्दों पर निशक्त जनों की मदद करती है। संस्था द्वारा प्रसादम सेवा के माध्यम से शहर के विभिन्न अस्पतालों में निशक्तजनों की भोजन सेवा हेतु सराहना करते हुए उनको यह सम्मान दिया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से संस्था के उपाध्यक्ष टी0 एन0 कनौजियाजी, महासचिव प्रशासन जे0बी0 अग्रवालजी, महासचिव रामलाल गुप्ता जी, डियर शुक्ला जी श्री राजेंद्र कुमार चुध आदि मौजूद रहे।
Shaurya Times | शौर्य टाइम्स Latest Hindi News Portal