नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की सेहत में तेजी से सुधार हो रहा है। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि शाह की सेहत में सुधार हो रहा है। उनको रविवार तक अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है। केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिह, केंद्रीय मंत्री सुरेश प्रभु, भाजपा प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन सहित कई भाजपा नेताओं ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। उल्लेखनीय है कि शाह को स्वाइन फ्लू के चलते बुधवार रात को एम्स में भर्ती कराया गया था। उनका अभी संस्थान के निदेशक रणदीप गुलेरिया की देखरेख में इलाज चल रहा है।
Shaurya Times | शौर्य टाइम्स Latest Hindi News Portal