लखनऊ : जानकीपुरम इलाके में बेखौफ लुटेरे ने एक महिला को निशाना बनाते हुए पर्स लूट लिया। लुटेरे ने घटना को उस समय अंजाम दिया जब पीडित महिला रिक्शे से अपनी मां के साथ डॉक्टर के यहां जा रही थी। तभी सेक्टर आई के पास पहुंचते ही एक स्कूटी पर दो सवार बदमाश पर्स लूट कर भाग निकले। महिला के शोर मचाने पर आस-पास मौजूद लोगों ने बदमाशों को पकडने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो सके। बाद में पीडिता ने इसकी सूचना पुलिस को दी। फिलहाल पुलिस तहरीर के आधार पर छानबीन कर रही है। गुडंबा के आदिलनगर में रहने वाली नाजिया ने बताया कि वह गुरुवार सुबह करीब 11 बजे अपनी मां के साथ टेढ़ी पुलिया पर टेम्पो से उतरी और वहीं से वह रिक्शे पर बैठकर जानकीपुरम डॉक्टर के पास जा रही थी। तभी सेक्टर आई के पास स्कूटी पर दो सवार बदमाशो ने झपट्टा मार कर पर्स छीन लिया। पीडिता ने शोर मचाया लेकिन तब तक बदमाश भाग निकले। बकौल पीडिता पर्स में मोबाइल फोन, 20 हजार की नगदी समेत डॉक्टर की रिपोर्ट व कुछ अन्य जरूरी दस्तावेज थे। प्रभारी निरीक्षक राज कुमार ने बताया कि महिला की तहरीर पर जांच की जा रही है। जांच के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
Shaurya Times | शौर्य टाइम्स Latest Hindi News Portal