लखनऊ। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, गोमती नगर (द्वितीय कैम्पस) के मेधावी छात्र अर्पित गोयल ने उच्च शिक्षा हेतु अमेरिका की मियामी यूनिवर्सिटी में चयनित होकर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। अर्पित को चार वर्षीय शिक्षा अवधि के दौरान 1,08,000 अमेरिकी डालर (एक लाख आठ हजार अमेरिकी डालर) की स्कॉलरशिप प्रदान की जायेगी। सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी हरि ओम शर्मा ने बताया कि अर्पित ने इस प्रख्यात यूनिवर्सिटी में अपनी मेहनत, लगन व शैक्षिक प्रतिभा की बदौलत उच्च शिक्षा प्राप्त करने का अवसर प्राप्त किया है तथापि इस उपलब्धि का श्रेय सी.एम.एस. को देते हुए विद्यालय का आभार व्यक्त किया है। सी.एम.एस. प्रेसीडेन्ट प्रो. गीता गाँधी किंगडन ने अर्पित की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि सी.एम.एस. छात्रों के दृष्टिकोण व्यापक बनाने व उनकी प्रतिभा को प्रोत्साहित करने हेतु सदैव प्रयासरत है और इसी कड़ी में छात्रों को विदेशों में उच्चशिक्षा प्राप्त करने का अवसर प्रदान कर रहा है। सी.एम.एस. प्रदेश में एकमात्र सैट सेन्टर है जो छात्रों की प्रतिभा एवं योग्यता को निखारकर विश्व के सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों में स्कॉलरशिप के साथ उच्च शिक्षा प्राप्त करने में मदद कर रहा है।अमेरिका की मियामी यूनिवर्सिटी में सीएमएस छात्र को 1,08,000 अमेरिकी डालर की स्कॉलरशिप
लखनऊ। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, गोमती नगर (द्वितीय कैम्पस) के मेधावी छात्र अर्पित गोयल ने उच्च शिक्षा हेतु अमेरिका की मियामी यूनिवर्सिटी में चयनित होकर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। अर्पित को चार वर्षीय शिक्षा अवधि के दौरान 1,08,000 अमेरिकी डालर (एक लाख आठ हजार अमेरिकी डालर) की स्कॉलरशिप प्रदान की जायेगी। सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी हरि ओम शर्मा ने बताया कि अर्पित ने इस प्रख्यात यूनिवर्सिटी में अपनी मेहनत, लगन व शैक्षिक प्रतिभा की बदौलत उच्च शिक्षा प्राप्त करने का अवसर प्राप्त किया है तथापि इस उपलब्धि का श्रेय सी.एम.एस. को देते हुए विद्यालय का आभार व्यक्त किया है। सी.एम.एस. प्रेसीडेन्ट प्रो. गीता गाँधी किंगडन ने अर्पित की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि सी.एम.एस. छात्रों के दृष्टिकोण व्यापक बनाने व उनकी प्रतिभा को प्रोत्साहित करने हेतु सदैव प्रयासरत है और इसी कड़ी में छात्रों को विदेशों में उच्चशिक्षा प्राप्त करने का अवसर प्रदान कर रहा है। सी.एम.एस. प्रदेश में एकमात्र सैट सेन्टर है जो छात्रों की प्रतिभा एवं योग्यता को निखारकर विश्व के सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों में स्कॉलरशिप के साथ उच्च शिक्षा प्राप्त करने में मदद कर रहा है।
Shaurya Times | शौर्य टाइम्स Latest Hindi News Portal