दिल्ली (Delhi) के विजय विहार में आर्थिक तंगी से परेशान एक पिता (Father) के पास छह साल के मासूम बेटे को दूध (Milk) पिलाने के लिए भी रुपये नहीं थे। बेटा दूध पीने के लिए जिद करने लगा तो पिता ने गला घोटकर मासूम की हत्या (Murder) कर दी। मृतक की पहचान पुनीत के तौर पर हुई है। पुलिस ने हत्या की धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। घटना शनिवार सुबह की है। .
बुध विहार इलाके में रहता था :पुलिस के अनुसार, 46 साल का विनोद अपने बेटे पुनीत के साथ बुध विहार इलाके में रहता था। वह पेशे से सेल्समैन था। विनोद की पत्नी की वर्ष 2017 में मौत हो चुकी है। अब पिता-पुत्र अकेले ही रहते थे। शुक्रवार को विनोद बेटे के साथ खाना खाकर सो गया। शनिवार सुबह उसने अपने बेटे की गला घोटकर हत्या कर दी।
विनोद दोपहर करीब साढ़े 11 बजे नीचे आया और मकान मालिक अंजनि कुमार को घटना के विषय में बताया। इसके बाद मकान मालिक ने घटना के बारे में पुलिस को सूचना दी। एसएचओ सुरिंदर सिंह चहल मौके पर पहुंचे और आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी को अपने गुनाह का जरा सा भी पछतावा नहीं है। पुलिस पूछताछमें आरोपी पिता विनोद ने बताया कि बच्चे ने दूध मांगा, लेकिन रुपये नहीं होने की वजह से वह दूध नहीं ला पाया। जब वह रोने लगा तो उसने गुस्से में आकर बच्चे की गला दबाकर हत्या कर दी। बच्चे की हत्या करने के बाद वह करीब तीन घंटे तक शव के पास ही बैठा रहा। इसके बाद उसने मकान मालिक को घटना की सूचना दी, जिसके जरिए पुलिस को घटना के बारे में पता चला।
वर्ष 2017 में विनोद की पत्नी निशा की गर्भाशय के कैंसर से मौत हो गई थी। पत्नी के इलाज पर विनोद ने काफी रकम खर्च की थी, जिससे वह कर्जदार हो गया था। इस वजह से वह इलाका बदल-बदल कर रह रहा था। वर्तमान मकान में वह एक साल पहले ही रहने के लिए आया था। वह अपनी पत्नी को बेहद प्यार करता था। उसकी मौत के बाद से वह बेहद अकेला हो गया था। वह बच्चे का पालन पोषण भी नहीं कर पा रहा था। इस कारण वह बेहद चिड़चिड़ा होता जा रहा था। इन सब की वजह से उसने हत्या कर दी।
Shaurya Times | शौर्य टाइम्स Latest Hindi News Portal