मोदी सरकार ने विश्व में भारत का मान बढ़ाया : कलराज

जिले की सभी विधानसभा क्षेत्रों में निकली विजय संकल्प बाइक रैली

देवरिया : भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता ने जनपद की विधानसभाओं में शनिवार को विजय संकल्प बाइक रैली निकाल कर आगामी लोकसभा चुनाव को जीतने का संकल्प लिया। देवरिया विधानसभा की रैली को गौरीबाजार से झंडी दिखा सदर सांसद कलराज मिश्र, विधायक जन्मेजय सिंह ने रवाना किया। जिसका समापन टाउन हाल देवरिया में हुआ। इस दौरान कार्यकर्ताओंं को सम्बोधित करते भाजपा सांसद कलराज मिश्र ने कहा कि मोदी सरकार ने विश्व में भारत का मान बढ़ाया है। समाज के अंतिम व्यक्ति के खुशहाली के लिये जो भी करना चाहिए वो सब सरकार ने किया है। आगे भी आप सभी के सहयोग और आशीर्वाद से मोदी दुबारा प्रधानमंत्री बनें यही निवेदन करने भाजपा कार्यकर्ता आज निकले हैं।

वहीं, पथरदेवा विधानसभा की रैली का समापन देसही देवरिया हनुमान मन्दिर प्रांगण में हुआ, जहां उपस्थित कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि देश मे सबसे मजबूत सरकार देने का काम भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने किया है। हम सबके नेता नरेंद्र मोदी आज विश्व के सबसे मजबूत नेता हैं तो आपकी वजह से। वहीं, पथरदेवा विधानसभा की विजय संकल्प बाइक रैली को गढरामपुर से झंडी दिखा रवाना करने से पहले उपस्थित कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते भाजपा जिलाध्यक्ष डाॅ. अन्तर्यामी सिंह ने कहा कि जिस जोश और जुनून से आपने मोदी को प्रधानमंत्री बनाया था वही जोश और उसी जुनून से पुनः मोदी प्रधानमंत्री बने इसी का संकल्प लेने के लिये आज सभी विधानसभाओं में बाइक जुलूस निकाला जा रहा है। वहीं, रुद्रपुर विधानसभा की विजय संकल्प बाइक रैली को राज्यमंत्री जयप्रकाश निषाद तथा बांसगांव लोकसभा प्रभारी मारकंडेय शाही ने झंडी दिखा रवाना किया।

रामपुरकारखाना विधानसभा की विजय संकल्प बाइक रैली को विधायक कमलेश शुक्ला तथा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष हरिनाथ भाई ने गौरा चौराहे से झंडी दिखा रवाना किया। पूरे विधानसभा को घूमने के बाद इसका समापन बैकुंठपुर में हुआ। सलेमपुर विधानसभा का शुभारम्भ सांसद रविन्द्र कुशवाहा व विधायक काली प्रसाद ने झंडी दिखा कर किया। इस दौरान कन्हैया जायसवाल, बृजेश दूबे, संजय कुशवाहा, त्रिगुणायक विश्वकर्मा, राजकुमार शाही, अशोक पाण्डेय, सुनील स्नेही आदि उपस्थित रहे। भाटपाररानी विधानसभा में विजय संकल्प बाइक रैली का शुभारम्भ लोकसभा सलेमपुर संयोजक शेषनाथ आचार्य व पूर्व जिलाध्यक्ष अनिरुद्ध मिश्र ने झंडी दिखा कर किया।

 

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com