काजू का अत्यधिक सेवन जान पर भी पड़ सकता है भारी

कुछ व्यंजन तो भारतीय संस्कृति की पहचान बनकर दुनियाभर में उभरे हैं। लेकिन शायद आपको जानकर हैरानी हो कि विश्व में कुछ खाने की चीजें ऐसी भी हैं कि अगर उनके इस्तेमाल में सावधानी ना बरती जाए तो किसी भी व्यक्ति की जान भी जा सकती है। 

यह कुछ ख़ास चीजे 

जानकारी के लिए बता दें बाजार से खरीदा हुआ काजू आपको भले ही बेहद स्वादिष्ट लगता हो लेकिन कच्चा काजू आपके लिए बहुद खतरनाक साबित हो सकता है। सुंदर से लाल फूल के नीचे लटके काजू के नट और फूल दोनो में ही खतरनाक अम्ल पाए जाते हैं। रॉ काजू को खाने लायक बनाने के पीछे एक लंबी प्रक्रिया है। कसावा यह खासकर अफ्रीका और दक्षिणी अमेरिका में खाया जाता है। इसे खाने के लिए यह एहतियात बरतना जरूरी है कि इसे ठीक से साफ किया जाए और पकाया जाए अन्यथा यह जानलेवा साबित हो सकता है। आमतौर पर इसके इस्तेमाल केक बनाने में भी किया जाता है।

और भी है कुछ चीजें 

इसी के साथ पैंजियम एडुले दक्षिणी एशिया में पाए जाना वाला एक पेड़ है। इस पेड़ के फल बहुत ही जहरीले होते हैं। अगर इनके इस्तेमाल के दौरान सावधानी ना बरती जाए तो किसी भी व्यक्ति की जान जा सकती है। इसके बीजों में भी जहर होता है। इस फल के इस्तेमाल से पहले इसे चालीस दिन पहले उबाला जाता है। बाद में ही इसका इस्तेमाल किया जा सकता है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com