कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अपनी परंपरागत सीट अमेठी के साथ ही केरल से भी लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। यह पहली बार होगा जब राहुल गांधी उत्तर प्रदेश से बाहर की किसी सीट पर अपनी ताल ठोंकेंगे।
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अब अमेठी के साथ केरल से भी लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। कांग्रेस नेता एके एंटनी ने बताया कि राहुल गांधी केरल के वायनाड से चुनाव लड़ेंगे। एंटनी ने बताया कि देश की वर्तमान स्थितियों को देखते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मांग थी कि राहुल गांधी को दक्षिण भारत के किसी राज्य से भी लोकसभा का चुनाव लडऩा चाहिए। एंटनी ने बताया कि राहुल गांधी ने कार्यकर्ताओं की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए अपनी स्वीकृति दे दी और वो केरल की वायनाड लोकसभा सीट से भी चुनाव लड़ेंगे।
राहुल गांधी उत्तर प्रदेश की अमेठी लोकसभा सीट से भी चुनाव लड़ रहे हैं। जहां उनका सामना केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी से होगा। बीते चुनाव में भी उनको स्मृति ईरानी से काफी कड़ी टक्कर मिली थी। 14 के लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी ने भाजपा की ईरानी को 1.07 लाख वोटों से हराया था।
Shaurya Times | शौर्य टाइम्स Latest Hindi News Portal