हाथरस : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि नरेन्द्र मोदी को इसलिए दोबारा प्रधानमंत्री बनाना है, क्योंकि जो काम कांग्रेस, सपा-बसपा के लिए नामुमकिन था, आज वो नामुमकिन मुमकिन है। मुख्यमंत्री ने गुरुवार को हाथरस संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी राजवीर दिलेर के समर्थन में विधानसभा छर्रा में जनसभा को सम्बोधित किया। योगी ने कहा कि महिला हो या पुरुष सबकी एक आवाज है और वो है प्रधानमंत्री के रूप में मोदी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने किसानों को किसान सम्मान निधि दी, उनके कर्ज माफ़ किए। उन्होंने कांग्रेस, सपा-बसपा पर हमला बोलते हुए कहा कि इनके लोग जो कार्य 55 वर्षों में नहीं कर पाए मोदी ने वो काम मात्र 55 महीनों में करके दिखाया है। उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि मोदी को एक बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए हाथरस लोकसभा (सुरक्षित) सीट से भाजपा प्रत्याशी राजवीर दिलेर को भारी मतों से विजयी दिलाए।
Shaurya Times | शौर्य टाइम्स Latest Hindi News Portal