लखनऊ : केन्द्रीय गृहमंत्री व भाजपा से लखनऊ लोकसभा सीट पर उम्मीदवार राजनाथ सिंह शनिवार को एयरपोर्ट से सीधे मुलायम सिंह यादव के आवास पहुंचे। राजनाथ सिंह ने मुलायम सिंह की तबियत का हाल जाना और उनकी शीघ्र स्वस्थ्य होने की मंगल कामना की। राजनाथ सिंह को जानकारी मिली थी कि मुलायम सिंह अस्वस्थ हैं। गृहमंत्री राजनाथ सिंह उनका हाल चाल लेने उनके आवास पहुंचे। मुलायम सिंह यादव अब स्वस्थ हैं, गृहमंत्री ने उनको स्वस्थ देखकर प्रसन्नता व्यक्त की और सदा स्वस्थ रहने की कामना की। इस दौरान राजनाथ सिंह ने अपने साथी से पुरानी चर्चा की और जिस पर मुलायम प्रश्नचीत मुद्रा में दिखे। मिलकर निकलते समय मुलायम ने राजनाथ को दरवाजे तक छोड़ने की परम्परा भी निभाई।
Shaurya Times | शौर्य टाइम्स Latest Hindi News Portal