भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष अमित शाह ने कहा कि पूरे देश में मोदी-मोदी का नारा गूूूंंज रहा है

 भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष अमित शाह ने कहा कि पूरे  देश में आज मोदी-माेेेदी का नारा गूंज रहा है। देश की जनता पूरी तरह भाजपा के साथ है। जनता ने तय कर लिया है वह भाजपा काेे दोबारा सत्‍ता सौंपेंगी। 23 मई के बाद नरेंद्र मोदी दाेबारा प्रधानमंत्री बनेंगे। सोनीपत में आयोजित रैली में अमित शाह ने कांग्रेस और इनेलो पर जमकर निशाना साधा।  

 अमित शाह पानीपत और यमुनानगर में भी रैलियों  को भी संबोधित करेंगे। सोनीपत में रैली को संबोधित में अमित शाह ने कहा कि देश पिछले 70 सालाेेंं से नरेंद्र मोदी जैसे नेता की राह देख रहा था। उन्‍होंने कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी पर जमकर हमला किया। उन्‍होंने कहा कि राहुल बाबा को चुनाव आता है तो गरीब याद आते हैं। राहुल बाबा, आपकी चौथी पीढ़ी है। चार पीढ़ी से आप गरीबी हटाने की बात कर रहे हो। इन चारों पीढ़ियों ने गरीबी नहीं हटाई।

अमित शाह ने कहा कि 2014 में जब हमारी भाजपा की सरकार बनी तो हमने जन-जन के काम किए। अब 2019 में 23  मई केे बाद  जब हमारी सरकार बनेगी तो देश के गरीबों के जीवन में आमूल चूल बदलाव देखने को मिलेंगे। हमारे प्रयासों के अच्छे नतीजे आएंगे।

शाह ने कहा कि पांच करोड़ गरीबों के घर में शौचालय देकर महिलाओं को सम्मान के साथ जीने का हक मोदी ने दिलाया है। ढ़ाई करोड़ लोगों को घर और ५० करोड़ गरीबों को आयुष्मान योजना का लाभ मिला है। राहुल गांधी एंड कंपनी की सरकारें चलती थी। गरीब के घर में कोई पैसा नहीं होता था। उनका इलाज नहीं हो पाता था। किसी गरीब को कैंसर हो जाए या दिल का दौरा पड़ जाए तो उन्हें इलाज कराना मुश्किल था। अस्पताल का बिल देखकर बाप कहता था कि बेटा मुझे घर ले जा, क्योंकि मैं तो मरूंगा ही, कर्ज के मारे तेरा परिवार भी नहीं टिक पाएगा।

अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पांच लाख रुपये तक का इलाज मुफ्त किया है। सारा खर्च यह सरकार उठा रही है। चार माह के अंदर ही नरेंद्र मोदी सरकार ने 24 लाख 50 हजार गरीबों के मुफ्त में आपरेशन कराए हैं।

अमित शाह ने कहा कि हुड्डा ने भ्रष्टाटार किया और चौटाला ने गुंडागर्दी की। इन दोनों परिवारों ने भ्रष्टाचार और गुंडई से हरियाणा की जनता को त्रस्त करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। मनोहर लाल के रूप में ऐसा नेता दिया, जिसने हरियाणा में विकास की बयार बहाई है। हरियाणा भजनलाल के समय से आया राम गया राम के नाम से मशहूर था। कांग्रेस व चौटाला के समय में हरियाणा के लोग पीड़ित थे। कांग्रेस के जमाने में दामाद की चलती थी।

अमित शाह ने राबर्ट वाड्रा पर भी हमला बोला। उन्‍होंने कहा कि राहुल गांधी की पार्टी परिवारवाद वाली पार्टी है। मैं पूछना चाहता हूं सोनीपत की जनता से। क्या किसी दूसरे में कोई योग्यता नहीं है। पार्टी में कार्यकर्ताओं की जगह भी होनी चाहिए कि नहीं होनी चाहिए। उन्‍होंने पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर हमला किया। उन्‍होंने कहा कि एकतरफ बाप चुनाव लड़ रहा है और दूसरी तरफ बेटा। कार्यकर्ता कहां गए।

उन्‍होंने कहा कि भाजपा ने जो प्रामाणिक सरकार देने का वचन दिया था, हम उस पर खरे उतरे हैं। भाजपा ने सोनीपत में दीनबंधू सर छोटू राम की प्रतिमा का अनावरण किया। भाजपा ने केएमपी बनवाया। गन्नौर में रेलवे कोच निर्माण की फैक्टरी शुरू कराने का संकल्प लिया। मुख्यमंत्री किसी जिले में भेदभाव नहीं करते। सभी 22 जिलों में समान विकास करते हैं।

उन्‍होंने कहा कि रमेश कौशिक देखने में सीधे लगते हैं मगर चिपकू आदमी हैं। काम कराने के लिए हमारे से चिपके रहते हैं। पीछा नहीं छोटते हैं। देखने में नाटे से हैं मगर काम बड़े बड़े कराकर ले जाते हैं। हरियाणा देश का सबसे पहला केरोसीन मुक्त राज्य बना है। हरियाणा में भ्रष्टाचारमुक्त राज्य है। बिना पैसे के नौकरी कैसे मिल सकती है, यह हरियाणा में हमने करके दिखाया है। चौटाला नौकरियों में भ्रष्टाचार के मामले में जेल में हैं।

अमित शाह ने कहा कि बेटियों को कोख में मारने को लेकर हरियाणा की बदनामी होती थी। मोदी ने हरियाणा में बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ अभियान की शुरुआत की। हरियाणा का लिंग अनुपात अब 950 हो गया है, जिससे पूरे देश में हरियाणा की शान बढ़ी है। अमित शाह ने राहुल गांधी की नकल उतारकर कहा कि उन्हें सिर्फ चिल्लाना आता है। राहुल से कहा कि अभी तो हमने सिर्फ पांच साल राज किया। आपने तो पांच दशक किया है। आगे भाजपा ही राज करेगी।

अमित शाह ने कहा कि हुड्डा को चुनौती दी, 55 साल में कांग्रेस ने सोनीपत के लिए और हरियाणा को क्या दिया और हमने पांच साल में क्या दिया, इस पर बहस करें। हमारा पलड़ा भारी रहेगा।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com