घायलों में 3 की हालत गम्भीर, लखनऊ रेफर
रायबरेली : सदर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत शहर के गोल चौराहे के के पास एक स्कार्पियो गाड़ी की दूसरी तरफ से आ रहे ट्रेक्टर से जबरदस्त टक्कर ही गई। इस भीषण दुर्घटना में लगभग छह लोग घायल हो गए। सभी की जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां 3 लोगों की हालत नाजुक है। जानकारी के अनुसार पूरे स्वामी मंदिर कालूपुर चौहान निवासी क्षेत्र पंचायत सदस्य नीरज सिंह अपने साथियों के साथ दो स्कारपियो से मलिक मऊ रोड से सारस होटल की तरफ आ रहे थे। चौराहे के पहले लेबर मंडी के पास एक गेहूं लदे ट्रैक्टर खड़ा था। स्कार्पियो गाड़ी ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गई। उस समय ट्रैक्टर का चालक नही था। स्कार्पियो के पीछे भी स्कार्पियो लगी थी वह भी आगे वाली गाड़ी से टकरा गई। इस हादसे ने कुल 11 लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल पहुचाया गया। जहाँ 3 की हकत नाजुक थी उन्हे लखनऊ भेजा गया। घायलों में नीरज सिंह, शेलेन्द्र प्रताप सिंह निहस्था, राघवेंद्र सिंह डीह, अमित सिंह चिलौला, सतीश, अभिषेक, जय करन सिंह, गौरव सिंह व मोहित तिवारी आदि शामिल रहे।
Shaurya Times | शौर्य टाइम्स Latest Hindi News Portal