अयोध्या : प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के अध्यक्ष शिवपाल यादव ने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि भाजपा सरकार कानून-व्यवस्था सुधारने में असफल साबित हुई है। शिवपाल शनिवार को सर्किट हाउस में इनायनगर के हल्ले द्वारिका गांव में मृतक ग्राम प्रधान देवशरण यादव के परिजनों से मुलाकात करने आये थे। उन्होंने सपा में विलय की अटकलों पर कहा कि सपा से कोई बातचीत नहीं है। हमारी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी बनी रहेगी। सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के स्वास्थ्य के सन्दर्भ में बताया कि नेताजी स्वस्थ हैं। हम नेताजी को रोज देखने जाते हैं। शिवपाल ने आम बजट पर कहा केंद्र सरकार केवल टैक्स पर टैक्स लगा रही है। किसान, गरीब के लिए बजट में कोई प्रावधान नहीं है। शिवपाल ने मृतक ग्राम प्रधान देवशरण की पत्नी को हर संभव मदद का आश्वासन दिया। उन्होंने पुलिस-प्रशासन से आरोपितों पर सख्त कार्रवाई और शासन से परिजनों को मुआवजा देने की मांग की। जिले में धारा 144 लागू होने पर शिवपाल इनायतनगर के हल्ले द्वारिका गांव नहीं जा पाए तो सर्किट हाउस में ही ग्राम प्रधान के परिजनों से की मुलाकात वापस लखनऊ चले गये।
Shaurya Times | शौर्य टाइम्स Latest Hindi News Portal