पूर्व बसपा नेता ऊषा सिंह गौतम समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल

लखनऊ : क्षेत्रीय कार्यालय निरालानगर लखनऊ में क्षेत्रीय अध्यक्ष सुरेश चन्द्र तिवारी के समक्ष पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं बसपा से कुर्सी विधानसभा की प्रभारी रहीं ऊषा सिंह गौतम ने मंगलवार को तमाम प्रधानों एवं बी0डी0सी0 सदस्यों सहित बसपा के सैैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्रीय अध्यक्ष सुरेश चन्द्र तिवारी ने एवं संचालन विक्रम सिंह सिकरवार ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सुरेश चन्द्र तिवारी ने इस अवसर पर सभी को मोबाइल से सदस्यता ग्रहण करायी। कार्यक्रम में राष्ट्रीय कार्यपरिषद सदस्य शिव हर्ष सिंह, क्षेत्रीय महामंत्री राजकिशोर रावत, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी राजेश मिश्रा डाक्टर, विनोद सिंह, युवा मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष विकास सिंह, क्षेत्रीय आई0 टी0 संयोजक प्रियंक आर्य, प्रदेश मंत्री किसान मोर्चा सिद्धार्थ अवस्थी, ओबीसी मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बृजेश शर्मा उपस्थित रहे।

आज भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वालों में मुख्य रूप से भीरामऊ प्रधान ज्ञान प्रकाश, किन्हौली प्रधान लवकुश, क्षेत्र पंचायत सदस्य गंगा प्रसाद, क्षेत्र पंचायत सदस्य श्रीमती सोनी, पूर्व प्रधान दूखराज पाण्डेय, प्रमोद चैधरी, नौमीलाल, चन्दू जायसवाल एवं उमेश बाजपेयी, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य पुत्ती लाल वर्मा, राम सिंह गौतम, रामनरेश गौतम, सपा से आई श्रीमती रामदुलारी पटेल, चन्द्रशेखर वर्मा, श्रवण यादव, सुनीता गौतम, अनीता गौतम, उदयराज गौतम, राजकरन पाल, काशीराम वर्मा, रमेश गुप्ता, सूरज तिवारी, राजफेर कोरी, रामहेत रावत सहित सैकड़ों लोगों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com