भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के दूसरे मून मिशन Chandrayaan-2 की लॉन्चिंग तकनीकी कारणों से रोक दी गई है. लॉन्च से 56.24 मिनट पहले चंद्रयान-2 का काउंटडाउन रोक दिया गया. 15 जुलाई को तड़के 2.51 बजे चंद्रयान-2 को देश के सबसे ताकतवर बाहुबली रॉकेट GSLV-MK3 से लॉन्च किया जाना था. इसरो के विश्वस्त सूत्रों के मुताबिक जिस समय काउंटडाउन रोका गया, उसे देखते हुए लगता है कि क्रायोजेनिक इंजन और चंद्रयान-2 को जोड़ने वाले लॉन्च व्हीकल में लॉन्च के लिए सही दबाव नहीं बन रहा था. इसलिए लॉन्च को टाल दिया गया. लॉन्च रोकने के बाद इसरो वैज्ञानिक ये पता करने की कोशिश कर रहे हैं कि लॉन्च से पहले ये तकनीकी खामी कहां से आई. इसरो के वैज्ञानिक पूरा प्रयास कर रहे हैं कि चार दिनों के अंदर चंद्रयान-2 को लॉन्च कर दिया जाए नहीं तो यह तीन महीनों के लिए टल जाएगी.

Shaurya Times | शौर्य टाइम्स Latest Hindi News Portal