महाराष्ट्र में इमारत गिरी, 5 की मौत 8 घायल

40 से ज्यादा लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका
घटना की जाँच का आदेश, कई मंत्री स्थल पर पहुंचे

मुंबई : डोंगरी इलाके की तांडेल स्ट्रीट में केशरबाग नामक 100 वर्ष पुरानी 4 मंजिली इमारत के अचानक गिर जाने से 5 लोगों की मौत हो गई। घटना में 8 घायलों को जे. जे. अस्पताल में पहुंचाया गया है। घायलों में 2 बच्चे भी शामिल हैं। मलबे में तकरीबन 40 लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। एनडीआरएफ (राष्ट्रीय आपदा राहत टीम) और फायर ब्रिगेड के जवान मलबा हटाने व मलबे में दबे लोगों को निकालने का काम कर रहे हैं। इस घटना से पूरे इलाके में हडक़ंप मचा हुआ है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने घटना की जाँच करने का आदेश दिया है।

जानकारी के अनुसार मंगलवार को दिन में साढ़े 11 बजे केशर बाग इमारत अचानक ढह गई। घटना में साबिया शेख, अब्दुल सत्तार, कालू शेख की मौत हो गई है। इस घटना में घायल फिरोज नाजिर सलमानी, आयशा शेख, अब्दुल रहमान, नावेल सलमानी, इमरान हुसैन कल्वानिया का इलाज जेजे अस्पताल में हो रहा है| जबकि घायल दो अन्य का इलाज हबीब अस्पताल में हो रहा है जिसकी पहचान अबतक प्रशासन नहीं कर पाया है| मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि प्राथमिक जानकारी के अनुसार गिरी हुई इमारत 100 साल पुरानी थी। घटनास्थल पर बचाव कार्य चल रहा है। इस समय हमारी प्राथमिकता मलबे से दबे लोगों को निकालने व उन्हें अस्पताल पहुंचाने की है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com