नोएडा : नोएडा थाना फेज-3 क्षेत्र में कैब लूटकर भाग रहे एक बदमाश को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। बदमाश के पैर में गोली लगने से वह घायल है। उसका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। थाना निरीक्षक देवेंद्र सिंह ने बताया कि मंगलवार को सेक्टर-122 से एक कैब चालक मूलतः बिदिपुर बुलन्दशहर निवासी नानक से बंदूक के बल पर उसकी कैब (यूपी 13 एटी 2467) छीन लेने की सूचना मिली थी। उस दौरान फेज-3 पुलिस द्वारा गढ़ी गोलचक्कर पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। उसी दौरान सामने से उक्त कैब आती दिखी। जब पुलिस ने कैब को रुकने का इशारा किया तो कार में सवार बदमाशों ने पुलिस पर गोली चला दी। जवाबी कार्रवाई में कराला दिल्ली निवासी पुष्पेंद्र उर्फ शेरा के पैर में गोली लग गयी, जिससे वह घायल हो गया। वहीं उसका दूसरा साथी मौके से भागने में सफल हो गया।
Shaurya Times | शौर्य टाइम्स Latest Hindi News Portal