लखनऊ की ओम कुमारी सिंह नई दिल्ली में वीमेन अचीवर्स अवॉर्ड 2019 से सम्मानित

लखनऊ : राजधानी लखनऊ निवासी, पर्यावरण और सामाजिक कार्यकर्ता ओम कुमारी सिंह का नई दिल्ली में शनिवार को सम्मान किया गया। ओम कुमारी सिंह चैतन्य वेलफेयर फाउंडेशन की अध्यक्ष हैं। वह जैव विविधता, पर्यावरण संरक्षण, योग और भारतीय संस्कृति के प्रचार-प्रसार के लिए काम करती हैं। लीगल राइट्स काउंसिल ऑफ इंडिया और सीपीडीएचई दिल्ली विश्वविद्यालय की ओर से संयुक्त रूप से आयोजित आदर्श महिला इंटरनेशनल वीमेन अचीवर्स अवार्ड-2019 का आयोजन दिल्ली विश्वविद्यालय नार्थ कैंपस के कान्फ्रेंस सेंटर में शनिवार को किया गया। इसमें भारत के 25 राज्यों से 25 अलग-अलग क्षेत्रों में समाज में उल्लेखमीय योगदान करने वाकई महिलाओं के अलावा 11 एनआरआई वीमन को भी सम्मानित किया गया।

उत्तर प्रदेश से यह सम्मान लखनऊ की ओम कुमारी सिंह को दिया गया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के राष्ट्रीय कार्यपरिषद सदस्य इंद्रेश कुमार मुख्य अतिथि और राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा, दिल्ली विश्वविद्यालय की निदेशक प्रो. गीता सिंह और चीफ विंग कमांडर शैलेंद्र सिंह ने विशिष्ट विभूतियों को स्मृति चिन्ह, अभिनंदन पत्र, अंगवस्त्र और श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com