गृहमंत्री अमित शाह व रक्षामंत्री राजनाथ ने दिया हरसंभव मदद का भरोसा
मुंबई : महाराष्ट्र में बाढ़ से हाल बेहाल हैं, पचासों लोगों की मौत हो चुकी है जबकि लाखों लोग बाढ़ में फंसे हुए हैं। इस बीच, प्रदेश के राजस्वमंत्री चंद्रकांत पाटील ने बताया कि बाढग़्रस्त इलाकों में फंसे दो लाख 52 हजार 813 लोगों को सुरक्षित स्थल पर पहुंचाया गया है। सातारा, कोल्हापुर में बाढ़पी पीडि़तों की मदद के लिए प्रशासन दिन रात काम कर रहा है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह व रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह लगातार महाराष्ट्र के संपर्क में हैं और हर तरह की मदद का भरोसा दिया है।
मंत्रालय में शुक्रवार शाम को पत्रकारों को राजस्वमंत्री ने बताया कि बाढग़्रस्त इलाकों में सेना के जवान,तटरक्षक जवानों के साथ 22 राष्ट्रीय आपदा राहत टीम(एनडीआरएफ), पंजाब, उड़ीसा व गुजरात की टीम राहत व बचाव कार्य कर रही है। कर्नाटक के आलमत्ती डैम व कोयना डैम से पानी छोड़ा जा रहा है, इससे जलस्तर घट रहा है। बाढ़ पीडि़तोंकी मदद के लिए राज्य सरकार ने 154 करोड़ रुपये की निधि का आबंटन जिलाधिकारियों के पास कर दिया है। जिलाधिकारियों को यह खर्च करने की छूट दी गई है। ग्रामीण बाढ़ पीडि़तों को 10 हजार रुपये व शहरी बाढ़ पीडि़तों को 15 हजार रुपये आर्थिक मदद दिए जाने का निर्देश जिलाधिकारियों को दिया गया है।
Shaurya Times | शौर्य टाइम्स Latest Hindi News Portal