स्वतंत्र देव सिंह को अस्पताल से छुट्टी मिल गई: लखनऊ रवाना

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है और वह हेलीकॉप्टर से लखनऊ के लिए रवाना हो गए। मुजफ्फरनगर में सोमवार को यानी कल स्वागत समारोह के दौरान वाहन से नीचे उतरते समय प्रदेश अध्यक्ष घायल हो गए थे। उनकी दाएं हाथ की अंगुली कट गई थी। इसके बाद उन्हें वर्धमान अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां डॉक्टर ने उनका ऑपरेशन किया। बता दें कि सोमवार को प्रदेश अध्यक्ष एवं परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह को एआरटीओ कार्यालय के नवीन भवन का लोकार्पण करना था। जिले की सीमा में प्रवेश के दौरान स्वतंत्र देव सिंह का जगह-जगह स्वागत हो रहा था। सैकड़ों कारों का काफिला उनके साथ था। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और केंद्रीय पशुधन राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान खुले डीसीएम में सवार थे। उनके साथ भाजपा के विधायक और पदाधिकारी भी मौजूद थे। डीसीएम बार-बार जाम में फंस रहा था। इसके बाद मंत्री ने भाजपा नेताओं से उन्हें कार में बैठाने के लिए कहा। शहर के सरकुलर रोड पर शाकुंतलम कॉलोनी के सामने वे डीसीएम से उतरकर कार में बैठने जा रहे थे। इसी समय उनकी अंगुली डीसीएम के तार में फंस कर कट गई। उनके घायल होने पर उन्हें कार से महावीर चौक स्थित वर्धमान अस्पताल में लाया गया। हॉस्पिटल में डॉ. मुकेश जैन ने उनकी सर्जरी की।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com