इटावा में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव बृहस्पतिवार को अपने पैतृक गांव सैफई में बिल्कुल नए अंदाज में दिखे। इस दौरान अखिलेश ने पीएम मोदी और मायावती पर भी हमला बोला। उन्होंने खुद कुछ बोलने से ज्यादा लोगों से उनकी बातें सुनी। जनसंवाद से आम कार्यकर्ताओं से रूबरू होते हुए लोगों की राष्ट्रीय, संगठनात्मत्मक और स्थानीय मुद्दों पर राय भी जानी। विश्लेषण करते हुए अखिलेश ने कहा कि समाजवादी पार्टी को आज अनुशासन और प्रशिक्षण की बहुत जरूरत है।

जनसंवाद के दौरान उन्होंने युवाओं को बोलने की खुली छूट दी। उनके सामने युवाओं ने दो टूक कहा कि आपसे जुड़े लोग ही भ्रम की स्थिति पैदा करते हैं। जनता की बात आप तक नहीं पहुंचने देते। लगभग सभी ने कहा कि आपके विकास कामों की जनता में पुरजोर चर्चा है। मगर जनभावनाएं वोटों में तब्दील क्यों नही होती, इस पर आप और पार्टी संगठन को गंभीरता से विचार करना चाहिए।
Shaurya Times | शौर्य टाइम्स Latest Hindi News Portal