UP : मंत्रियों के विभाग आवंटित, कुछ पुराने मंत्रियों के विभाग बदले

योगी सरकार का बड़ा फैसला

  • केंद्र की तर्ज पर अब प्रदेश में भी जल शक्ति विभाग का गठन, डॉ महेंद्र सिंह बने जलशक्ति मंत्री
  • कैबिनेट मंत्री राम नरेश अग्निहोत्री बने आबकारी मंत्री
  • अशोक कटारिया को मिला परिवहन विभाग
  • कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर बने समाज कल्याण मंत्री
  • दोनों उप मुख्यमंत्रियों के विभागों में कोई बदलाव नहीं

लखनऊ : उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्ताव पर सूबे के नवनियुक्त मंत्रियों के बीच गुरुवार देर रात विभागों का बंटवारा कर दिया। इस बंटवारे में कुछ पुराने मंत्रियों के विभागों में भी फेरबदल किया गया है। दोनों उप मुख्यमंत्रियों के विभागों में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने बुधवार को छह कैबिनेट, छह स्वतंत्र प्रभार वाले राज्यमंत्री और 11 राज्यमंत्री समेत कुल 23 मंत्रियों को राजभवन में पद और गोपनीयता की शपथ दिलायी थी। योगी के नये मंत्रिपरिषद में 18 नये चेहरे शामिल हैं। इसमें मंत्रियों की कुल संख्या अब 56 हो गयी है।

मुख्यमंत्री योगी के पास रहेंगे ये विभाग
गृह, आवास एवं शहरी नियोजन, राजस्व, खाद्य एवं रसद, नागरिक आपूर्ति, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, अर्थ एवं संख्या, भूतत्व एवं खनिकर्म, बाढ़ नियंत्रण, कर निबंधन, कारागार, सामान्य प्रशासन, सचिवालय प्रशासन, गोपन, सर्तकता, नियुक्ति, कार्मिक, सूचना, निर्वाचन, संस्थागत वित्त, नियोजन, राज्य सम्पत्ति, नगर भूमि, उत्तर प्रदेश पुनर्गठन समन्वय, प्रशासनिक सुधार, कार्यक्रम कार्यान्वयन, राष्ट्रीय एकीकरण, अवस्थापना, भाषा, वाह्य सहायतित परियोजना, अभाव, सहायता एवं पुनर्वास, लोक सेवा प्रबंधन, किराया नियंत्रण, उपभोक्ता संरक्षण एवं बाट माप तथा प्रोटोकाल।

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य
लोक निर्माण, खाद्य प्रसंस्करण, मनोरंजन कर, सार्वजनिक उद्यम विभाग

उप मुख्यमंत्री डा0 दिनेश शर्मा
माध्यमिक एवं उच्च शिक्षा, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, इलेक्ट्रानिक्स व सूचना प्रौद्योगिकी विभाग

मंत्री
1- सूर्य प्रताप शाही को कृषि, कृषि शिक्षा, कृषि अनुसंधान विभाग।
2- सुरेश खन्ना को वित, संसदीय कार्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग।
3- स्वामी प्रसाद मौर्य को श्रम, सेवायोजन एवं समन्वय विभाग।
4- सतीश महाना को औद्योगिक विकास।
5- दारा सिंह चैहान को वन एवं पर्यावरण, जन्तु उद्यान, उद्यान।
6- रमापति शास्त्री को समाज कल्याण, अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण।
7- जय प्रताप सिंह को चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, परिवार कल्याण तथा मातृ एवं शिशु कल्याण।
8- बृजेश पाठक को विधायी एवं न्याय तथा ग्रामीण अभियंत्रण सेवा।
9- लक्ष्मी नारायण चौधरी को पशुधन, मत्स्य एवं दुग्ध विकास।
10- चेतन चौहान को सैनिक कल्याण, होमगार्ड्स, प्रान्तीय रक्षक दल एवं नागरिक सुरक्षा।
11- श्रीकांत शर्मा को ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत।
12- राजेन्द्र प्रताप सिंह को ग्राम्य विकास एवं समग्र ग्राम विकास।
13- सिद्धार्थ नाथ सिंह को खादी ग्रामोद्योग, रेशम उद्योग, वस्त्र उद्योग, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम, निर्यात प्रोत्साहन, एनआरआई एवं निवेश प्रोत्साहन।
14- मुकुट बिहरी वर्मा को सहकारिता।
15- आशुतोष टण्डन को नगर विकास, शहरी समग्र विकास, नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन।
16- नंद कुमार नंदी को नागरिक उड्डयन, राजनैतिक पेंशन, अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ एवं हज।
17- डा. महेंद्र सिंह को जल शक्ति विभाग।
18- भूपेंद्र सिंह चौधरी को पंचायती राज।
19- राम नरेश अग्निहोत्री को आबकारी एवं मद्य निषेध।
20- सुरेश राणा को गन्ना विकास एवं चीनी मिलें।
21- अनिल राजभर को पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण।
22- श्रीमती कमला रानी को प्राविधिक शिक्षा।

राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
1- उपेन्द्र तिवारी को खेल एवं युवा कल्याण (स्वतंत्र प्रभार) तथा पंचायती राज (एम0ओ0एस0)।
2- धरम सिंह सैनी को आयुष विभाग (स्वतंत्र प्रभार) एवं खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एम0ओ0एस0)।
3- स्वाति सिंह को महिला कल्याण तथा बाल विकास एवं पुष्टाहार।
4- डा. नीलकंठ तिवारी को पयर्टन, संस्कृति एवं धमार्थ कार्य (स्वतंत्र प्रभार) तथा प्रोटोकाल (एम0ओ0एस0) मुख्यमंत्री के साथ सम्बद्ध।
5- कपिल देव अग्रवाल को व्यवसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास।
6- सतीश द्विवेदी को बेसिक शिक्षा।
7- अशोक कटारिया को परिवहन (स्वतंत्र प्रभार) एवं संसदीय कार्य (एम0ओ0एस0)।
8- श्रीराम चौहान को उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं कृषि निर्यात।
9- रवींद्र जायसवाल को स्टाम्प तथा न्यायालय शुल्क एवं पंजीयन।

राज्यमंत्री
1- गुलाबो देवी को माध्यमिक शिक्षा।
2- जय प्रताप निषाद- पशुधन, मत्स्य एवं दुग्ध विकास।
3- जय कुमार सिंह जैकी को कारागार, लोक सेवा प्रबंधन।
4- अतुल गर्ग को चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, परिवार कल्याण तथा मातृ एवं शिशु कल्याण।
5- रणवेन्द्र प्रताप सिंह को खाद्य एवं रसद तथा नागरिक आपूर्ति।
6- मोहसिन रजा को अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ एवं हज।
7- गिरीश यादव को आवास एवं शहरी नियोजन।
8- बलदेव ओलाख को जल शक्ति।
9- मनोहर लाल मन्नु कोरी को श्रम एवं सेवायोजन।
10- संदीप सिंह को वित, चिकित्सा शिक्षा एवं प्राविधिक शिक्षा।
11- सुरेश पासी को गन्ना विकास एवं चीनी मिलें।
12- अनिल शर्मा को वन एवं पर्यावरण तथा जन्तु उद्यान।
13- महेश गुप्ता को नगर विकास, शहरी समग्र विकास, नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन।
14- आनंद स्वरूप शुक्ला को संसदीय कार्य, ग्राम्य विकास एवं समग्र ग्राम विकास।
15- विजय कश्यप को राजस्व एवं बाढ़ नियंत्रण।
16- गिराज सिंह धर्मेश को समाज कल्याण, अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण।
17- लाखन सिंह राजपूत को कृषि, कृषि शिक्षा, कृषि अनुसंधान विभाग।
18- नीलिमा कटियार को उच्च शिक्षा तथा विज्ञान एवं प्रोद्योगिकी।
19- चौधरी उदय भान सिंह को सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम, खादी एवं ग्रामोद्योग, रेशम उद्योग, वस्त्र उद्योग तथा निर्यात प्रोत्साहन।
20- चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय को लोक निर्माण विभाग।
21- रामशंकर सिंह पटेल को को ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत।
22- अजीत सिंह पाल को इलेक्टानिक्स एवं सूचना प्रोद्योगिकी।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com