दो दिवसीय दौरे पर शुक्रवार को गोरखपुर पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ ने शनिवार की सुबह करीब सवा घंटा फरियादियों के बीच गुजारा। गोरखनाथ मन्दिर के हिन्दू सेवाश्रम में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने करीब तीन सौ लोगों की समस्याओं खुद सुना और निस्तारण का आश्वासन दिया।

कई फरियादियों ने जब समस्या समाधान के प्रति लापरवाही को लेकर अधिकारियों और कर्मचारियों की शिकायत की तो मुख्यमंत्री ने उन्हें चिह्नित कर दंडित करने का आश्वासन दिया। करीब 200 फरियादियों की समस्यों को मुख्यमंत्री के जनता दर्शन से जाने के बाद अधिकारियों ने सुनीं। इसके लिए मुख्यमंत्री ने खास तौर से निर्देशित किया था।
Shaurya Times | शौर्य टाइम्स Latest Hindi News Portal