भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राज्यपालों का तबादला किया है। वहीं कुछ को नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। कलराज मिश्र को राजस्थान का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। वह इससे पहले हिमाचल के राज्यपाल के तौर पर कार्य कर रहे थे। भगत सिंह कोश्यारी को महाराष्ट्र का राज्यपाल बनाया गया है। वहीं बंडारू दत्तात्रेय को हिमाचल का नया राज्यपाल बनाया गया है। आरिफ मोहम्मद खान को केरल का राज्यपाल बनाया गया है और तमिलसाईं सौदरराजन को तेलंगाना के राज्यपाल की जिम्मेदारी दी गई है। सौंदरराजन इससे पहले तमिलनाडु भाजपा की प्रदेश अध्यक्ष थीं।

कलराज मिश्र कुछ समय पहले ही हिमाचल के राज्यपाल नियुक्त किए गए थे। राज्यपाल बनने वाले कलराज मिश्र का लंबा सियासी अनुभव रहा है। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ पूर्णकालिक प्रचारक रह चुके मिश्र राज्यपाल बनने से पहले पिछले लोकसभा चुनावों के दौरान हरियाणा भाजपा के प्रभारी थे। उससे पहले वह 2010 से 2012 तक प्रदेश भाजपा के भी प्रभारी रह चुके हैं।
Shaurya Times | शौर्य टाइम्स Latest Hindi News Portal