कोलकाता : पश्चिम बंगाल के बैरकपुर से भाजपा सांसद अर्जुन सिंह पर रविवार दोपहर हुए हमले की जानकारी प्रदेश भाजपा की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह को दी गई है। पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य मुकुल रॉय ने यह जानकारी दी है। इसके साथ ही उन्होंने इस पूरी घटना की सीबीआई जांच की मांग की है। राज्य पुलिस पर उन्होंने घटना की वास्तविकता को दबाने का आरोप भी मढ़ा है। मुकुल रॉय ने सोशल साइट पर एक पोस्ट किया। उन्होंने लिखा है, “मैंने दिग्गज राजनीतिज्ञ अर्जुन सिंह पर हुए हमले की जानकारी प्रधानमंत्री मोदी और गृहमंत्री शाह को दी है। राज्य पुलिस घटना के वास्तविक तथ्यों को दबाने की कोशिश कर रही है। मैं मांग करता हूं कि इस पूरी घटना की सीबीआई जांच होनी चाहिए। अर्जुन सिंह जैसे दिग्गज राजनीतिज्ञ पर बिना वजह बर्बर हमले किए गए। यह लोकतंत्र के खात्मे की निशानी है।”
Shaurya Times | शौर्य टाइम्स Latest Hindi News Portal