मोदी सरकार में केंद्रीय पशुपालन राज्य मंत्री प्रतापचंद्र सारंगी का कहना है कि जीएसटी और नोटबंदी के कारण मंदी आई है। उन्होंने कहा कि जल्द ही स्थिति में बदलाव होगा। यह बयान उन्होंने मध्यप्रदेश के सीहोर जिले के इछावर में दिया। वह यहां केंद्रीय पूनी सयंत्र खादी और ग्रामोद्योग आयोग में शनिवार को निरीक्षण करने के लिए पहुंचे थे। मीडिया से बातचीत में उन्होंने इस बात को स्वीकार किया कि मंदी में जल्द ही बदलाव होगा।

मंत्री ने कहा कि किसी भी कंपनी और उद्योग के कर्मचारियों का रोजगार नहीं छीना जाएगा। सुबह होने से पहले रात घनी होती है। मंदी से उद्योग धंधों पर कोई खास फर्क नहीं पड़ेगा। इससे ऊबरने के लिए केंद्र सरकार कोशिशें कर रही हैं। इस दौरान उन्होंने गाय और राम राजनीति पर टिप्पणी की।
Shaurya Times | शौर्य टाइम्स Latest Hindi News Portal