राजस्थान के निवर्तमान राज्यपाल और पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह आज लखनऊ आएंगे। राज्यपाल पद से सेवानिवृत्त होने के बाद लखनऊ लौटने पर कल्याण सिंह को भाजपा के प्रदेश मुख्यालय में पार्टी की सदस्यता लेंगे।

उन्हें भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह संगठन मुख्यालय पर पार्टी की सदस्यता दिलाएंगे। सदस्यता ग्रहण करने के बाद कल्याण सिंह अपने पौत्र एवं राज्यमंत्री संदीप सिंह के माल एवेन्यू स्थित आवास पर कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करेंगे।
लखनऊ में कल्याण सिंह के स्वागत की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। राजधानी में कल्याण सिंह के स्वागत के लिए अलीगढ़, हाथरस, एटा, बुलंदशहर और कासगंज के अतिरिक्त पूरे प्रदेश के समर्थक पहुंचेंगे।
Shaurya Times | शौर्य टाइम्स Latest Hindi News Portal