पुराना बस अड्डा को नये बस अड्डे का स्थापित करने का विरोध
बाराबंकी : बुधवार को संयुक्त मोर्चा वाहन एसोसिएशन के तत्वाधान में पुराने बस स्टेशन पर एक दिवसीय सांकेतिक धरने का आयोजन किया गया। इसमें संयुक्त मोर्चा के अध्यक्ष तनवीर सिद्दीकी, उपाध्यक्ष वीरेंद्र, मंत्री आशीष यादव एवं अन्य कर्मचारियों ने प्रमुखता से भाग लिया। इस आंदोलन को सफल बनाने के लिए बड़ी संख्या में कर्मचारियों और आम जनता ने अपना सहयोग दिया। कर्मचारियों का आरोप है कि प्रशासन की तरफ से पुराना बस अड्डा को नए बस अड्डे पर स्थापित करने का पुरजोर प्रयास किया जा रहा है, जिसे सफल नहीं होने दिया जाएगा।
कर्मचारियों ने बताया कि इसी क्रम में हम सभी लोगों ने एक संयुक्त मोर्चा बनाया है और एक दिन का सांकेतिक धरना दिया। नये बस अड्डे पर किसी भी हाल में पुराने बस अड्डे को स्थापित नहीं होने देंगे। इस संदर्भ में यूपी रोडवेज इम्प्लाइज यूनियन के क्षेत्रीय अध्यक्ष रूपेश कुमार ने कहा कि यदि प्रशासन कोई ठोस कदम नहीं उठाता है तो परिवहन निगम के कर्मचारी बड़ा आंदोलन करने को बाध्य होंगे।
Shaurya Times | शौर्य टाइम्स Latest Hindi News Portal