नोएडा : ग्रेटर नोएडा के बिसरख थाना क्षेत्र में रविवार की रात में एक महिला के गले से सोने की चेन छीन कर भाग रहे बदमाशों से पुलिस का सामना हो गया। पुलिस ने दोनों बदमाशों के पैर में गोली मारी और पकड़ लिया। घायल बदमाशों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। एसएसपी वैभव कृष्ण ने बताया कि आरोपितों की पहचान अलीगढ़ निवासी बिक्की उर्फ विक्रम व प्रतीक के रूप में हुई है। दोनों बदमाश स्काई गार्डन के पास एक मूर्ति क्षेत्र, थाना बिसरख से एक महिला से सोने की चेन छीनकर अपाचे मोटरसाइकिल से भाग रहे थे। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी गयी। मौके पर तुरंत पहुँची पुलिस की टीम ने बदमाशों को खदेड़ा लेकिन बदमाशों ने पुलिस पर गोली चला दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों आरोपितों को पैर में गोली लगी है। एसएसपी ने बताया कि बदमाशों के आपराधिक इतिहास को खंगाला जा रहा है।Noida : महिला से चेन छीनकर भाग रहे दो बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार
नोएडा : ग्रेटर नोएडा के बिसरख थाना क्षेत्र में रविवार की रात में एक महिला के गले से सोने की चेन छीन कर भाग रहे बदमाशों से पुलिस का सामना हो गया। पुलिस ने दोनों बदमाशों के पैर में गोली मारी और पकड़ लिया। घायल बदमाशों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। एसएसपी वैभव कृष्ण ने बताया कि आरोपितों की पहचान अलीगढ़ निवासी बिक्की उर्फ विक्रम व प्रतीक के रूप में हुई है। दोनों बदमाश स्काई गार्डन के पास एक मूर्ति क्षेत्र, थाना बिसरख से एक महिला से सोने की चेन छीनकर अपाचे मोटरसाइकिल से भाग रहे थे। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी गयी। मौके पर तुरंत पहुँची पुलिस की टीम ने बदमाशों को खदेड़ा लेकिन बदमाशों ने पुलिस पर गोली चला दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों आरोपितों को पैर में गोली लगी है। एसएसपी ने बताया कि बदमाशों के आपराधिक इतिहास को खंगाला जा रहा है।
Shaurya Times | शौर्य टाइम्स Latest Hindi News Portal