
नई दिल्ली : महाराष्ट्र के नवनियुक्त राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने मंगलवार को उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू से उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट की। राज्यपाल का कार्यभार संभालने के बाद उपराष्ट्रपति से यह उनकी पहली मुलाकात थी। उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने कोश्यारी से मुलाकात की तस्वीरें ट्वीट कर कहा कि आज अपने निवास पर महाराष्ट्र के माननीय राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से भेंट हुई। कोश्यारी ने गत पांच सितम्बर को महाराष्ट्र के राज्यपाल का कार्यभार संभाला था। उन्होंने इस दौरान मराठी भाषा में शपथ लेकर सभी को चौंका दिया था।
Shaurya Times | शौर्य टाइम्स Latest Hindi News Portal