Express Way : अनियंत्रित कार ने दो किशोरियों को रौंदा

मथुरा : बलदेव थानाक्षेत्र के यमुना एक्सप्रेस-वे पर बकरी चराने जा रही दो किशोरियों को शुक्रवार की देर शाम रौंद दिया। दोनों की मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने आगरा निवासी कार चालक को पकड़ते हुए कार्रवाई शुरु कर दी है। बलदेव क्षेत्र के गांव गढ़सौली निवासी 13 वर्षीय पूनम पुत्री हरिओम व किरन उर्फ कल्लो (16) शुक्रवार को बकरी चारने के लिए घर से निकली थी। दोनों एक्सप्रेस-वे के माइलस्टोन 132 के पास जैसे ही सड़क किनारे पहुंची, तभी दिल्ली की ओर से आई तेज रफ्तार कार ने उन्हें रौंद दिया। कार की टक्कर से दोनों किशोरियों की मौत हो गई। घटना देख ग्रामीणों की सूचना पर परिजन पहुंच गए और मौके से भाग रहे कार चालक पकड़ लिया। कार दुर्घटना में दो किशोरियों की मौत की जानकारी पर थाना प्रभारी बलदेव राजीव कुमार पुलिस बल के साथ पहुंचे और शवों को कब्जे में ले लिया। इंस्पेक्टर ने बताया आगरा के न्यू सुरक्षा बिहार निवासी कार चालक उदयवीर पुत्र नाथूराम पकड़ लिया गया है। शवों को पोस्टमार्टम भेजते हुए कार चालक के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com