हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में जनसभा को संबोधित करेंगे बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा

भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा आज हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में जनसभा को संबोधित करेंगे। वहीं हरियाणा का चुनावी रण फतह करने के लिए भाजपा अपने सबसे बड़े महारथी पीएम नरेंद्र मोदी को मैदान में उतारने जा रही है। पीएम पांच दिन के अंदर प्रदेश में चार रैलियां करेंगे। रैलियां ऐसे तय की गई हैं, जिनके जरिए पूरे हरियाणा को कवर किया जाएगा। 14 अक्टूबर को बल्लभगढ़, 15 को कुरुक्षेत्र व दादरी, 18 अक्टूबर को हिसार में पीएम नरेंद्र मोदी रैलियां करेंगी।

वहीं मोदी के अलावा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर, उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ व भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष विजया रहाटकर का प्रचार कार्यक्रम भी पार्टी ने तय कर दिया है।

अमित शाह नौ अक्टूबर को कैथल में तीन विधानसभा क्षेत्र कैथल, पुंडरी व गुहला में पहली जनसभा करेंगे। दूसरी जनसभा इसी दिन बरवाला, उकलाना व हांसी विधानसभा क्षेत्र की बरवाला में दोपहर बाद होगी। इसके बाद बरवाला में लंच कर लोहारू में लोहारू, तोशाम व बाढड़ा विधानसभा क्षेत्रों की जनसभा करेंगे।

उनकी अगली जनसभा महम में कलानौर, गढ़ी सांपला किलोई व महम विधानसभा क्षेत्र की होगी। शाह फिर 14 को रैली करने आएंगे। पहली जनसभा भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला के विधानसभा क्षेत्र टोहाना में, रतिया व नरवाना विधानसभा की जनता को संबोधित करेंगे। पंचकूला में इसी दिन उनकी जनसभा होगी। जिसमें कालका व पंचकूला की जनता व कार्यकर्ता रहेंगे।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com