कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की सूची में अदिति सिंह का नाम शामिल यूपी विधानसभा चुनाव

उत्तर प्रदेश में अपनी जड़ फिर से मजबूत कर 2022 के विधानसभा चुनाव की तैयारी में लगी कांग्रेस लगातार यू टर्न लेने पर मजबूर है। ताजा मामला रायबरेली से कांग्रेस की विधायक अदिति सिंह का है। उत्तर प्रदेश विधानमंडल के विशेष सत्र में पार्टी लाइन के खिलाफ शामिल होने पर कांग्रेस ने एक ओर अदिति सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी किया है और दूसरी ओर उनका पार्टी के स्टार प्रचारक की सूची में भी शामिल कर लिया है।

कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में विधानसभा उपचुनावों के लिए कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की सूची में अदिति सिंह का नाम शामिल किया है। पार्टी लाइन के खिलाफ उत्तर प्रदेश विधानमंडल के विशेष सत्र में शिरकत करने वाली कांग्रेस विधायक अदिति सिंह को उपचुनाव के लिए जारी स्टार प्रचारकों की लिस्ट में शामिल किया गया है। इस सत्र में जाने कि लिए हाल ही में कांग्रेस ने अदिति को कारण बताओ नोटिस भेजा था और अब स्टार प्रचारकों की सूची में उनका नाम शामिल किया गया है।युवा विधायक ने चंद रोज पहले पार्टी के खिलाफ अपने तेवर दिखाए थे। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली से विधायक अदिति सिंह के मामले में अब कांग्रेस बैकफुट पर है।

 

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com