नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कर्नाटक विधानसभा उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी कर दी है। शुक्रवार को केंद्रीय चुनाव समिति की ओर से जारी सूची में रानीबेन्नूर सीट से अरुण कुमार गुथ्थुर को उम्मीदवार घोषित किया गया है। उल्लेखनीय है कि कांग्रेस और जनता दल सेक्यूलर (जेडीएस) के बागी 17 विधायकों में से 15 ने हाल ही में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। इसके बाद उपचुनाव के लिए इनके नाम का ऐलान किया गया। भाजपा ने पहली सूची में 13, दूसरी में एक उम्मीदवार समेत कुल 14 उम्मीदवारों के नाम घोषित कर चुकी हैं। तीसरी सूची के साथ ही पार्टी ने कुल 15 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है।
Shaurya Times | शौर्य टाइम्स Latest Hindi News Portal