लॉस एंजेल्स : राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और प्रथम महिला मेलेनिया ट्रम्प ने गुरुवार को अफ़ग़ानिस्तान में हेलीकाप्टर दुर्घटना में शहीद अपने दो अमेरिकी जवानों के शवों पर पुष्प चढ़ा कर संवेदना व्यक्त की। ट्रम्प और मेलेनिया डेलेवर के डोवर एयरबेस पहुँचे जहाँ दोनों जवानों के शव राष्ट्रीय ध्वज में लिपटे हुए थे। उल्लेखनीय है कि अफगानिस्तान में इस वर्ष 19 अमेरिकी जवान शहीद हो चुके हैं। इस अवसर पर अनेक वरिष्ठ सैन्य अधिकारी मौजूद थे। तालिबान ने इस हेलीकाप्टर को मार गिराने की ज़िम्मेदारी ली थी। लेकिन अमेरिका तालिबान के दावे को सही नहीं मान रहा है। अमेरिका इस पूरे मामले की छानबीन में लगा है।
Shaurya Times | शौर्य टाइम्स Latest Hindi News Portal