नोएडा : ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा थाना अंतर्गत शांति नगर कस्बा में बहन की शादी से लौट रहे एक व्यक्ति को किसी ने जान से मारने की नीयत से गोली मार दी। गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे नजदीक के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। रबूपुरा के थाना निरीक्षक विनीत कुमार ने शुक्रवार को बताया कि बीती देर रात शांति नागर निवासी पीतम सिंह अपनी बहन की शादी से लौट रहा था। शादी पंडित देवी शरण फार्म हाउस में थी। उसी दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति ने पीतम सिंह पर जान से मारने की नीयत से गोली चला दी, जो उसकी कमर से निचले हिस्से में लगी। विनीत कुमार ने बताया कि गोली लगने से पीतम सिंह घायल हो गया। उस तुरंत ग्रेटर नोएडा के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। उन्होने कहा कि पीतम के भाई लाल सिंह की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपित की तलाश कर रही है।
Shaurya Times | शौर्य टाइम्स Latest Hindi News Portal