दुमका (झारखंड) : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 15 दिसम्बर को दुमका पहुंचेंगे। वह दुमका हवाई अड्डा स्थित मैदान में चुनाव सभा को संबोधित करेंगे। यह जानकारी रांची के सांसद संजय सेठ ने दी। उन्होंने बताया प्रधानमंत्री दोपहर 12:30 बजे दुमका पहुंचेगे। उनका संबोधन 90 मिनट का होगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री रघुरवर दास, प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा, केंद्रीयमंत्री अर्जुन मुंडा, ओमप्रकाश माथुर, उत्तराखंड के मंत्री धान सिंह, दुमका के सांसद सुनील एवं गोड्डा सांसद निशिकांत दूबे सहित नौ उम्मीदवार मौजूद रहेंगे।
दुमका, शिकारीपाड़ा, जामा, जरमुंंडी, नाला, जामताड़ा, महेशपुर, पोड़ैयाहाट एवं सारठ विधानसभा के लाखों लोग चुनाव सभा में मौजूद रहेंगे। सांसद संजय सेठ ने संथाल परगना के प्रदर्शन को अभूतपुर्व बताया। संथाल के लोग भाजपा के 65 पार के संकल्प को पूरा करने के लिए तैयार हैं। झारखंड के नागरिकों को भयमुक्त वातावरण मिला है। इस अवसर पर उराखंड शिक्षा मंत्री धान सिंह रावत, जिला अध्यक्ष निवास मंडल और जिला प्रवक्ता अजय गुप्ता आदि उपस्थित थे।
Shaurya Times | शौर्य टाइम्स Latest Hindi News Portal