नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन रेड्डी को उनके 47वें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट संदेश में कहा, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन रेड्डी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। मैं उनके लंबे और स्वस्थ जीवन के लिए प्रार्थना करता हूं। उल्लेखनीय है कि जगनमोहन रेड्डी का जन्म 21 दिसम्बर 1972 को आंध्र प्रदेश के कडप्पा जिला में हुआ था। वह आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वाईएस के बेटे हैं।
Shaurya Times | शौर्य टाइम्स Latest Hindi News Portal