लखनऊ : सिटी मोन्टेसरी स्कूल, गोमती नगर (प्रथम कैम्पस) का 7 सदस्यीय दल इण्डियन इन्स्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (आई.आई.टी.), बॉम्बे द्वारा आयोजित रोबोटिक प्रतियोगिता ‘टेकफेस्ट 2019-20’ में प्रतिभाग हेतु आज मुंबई रवाना हो गया। मुंबई रवाना होने वाले छात्रों में आयुष जायसवाल, प्रखर गोयल, श्रेयांश सिंह, प्रखर वर्मा, सिद्धार्थ यादव एवं अािदत्य तिवारी शामिल हैं। इस छात्र दल का नेतृत्व सी.एम.एस. गोमती नगर (प्रथम कैम्पस) के शिक्षक मोहम्मद अजमल अंसारी कर रहे हैं। यह रोबोटिक प्रतियोगिता 3 से 5 जनवरी तक आई.आई.टी मुंबई कैम्पस में आयोजित की जा रही है, जिसमें देश भर के कई प्रतिष्ठित विद्यालयों के छात्र प्रतिभाग कर रहे हैं। ‘टेकफेस्ट 2019-20’ एशिया के सबसे बड़े विज्ञान एवं प्राद्योगिकी महोत्सव में शामिल है। सी.एम.एस. छात्र इस रोबोटिक प्रतियोगिता में प्रतिभाग हेतु अत्यन्त उत्साहित हैं, जहाँ वे अपने स्वनिर्मित रोबोट का प्रदर्शन करेंगे और एक स्वस्थ प्रतिस्पर्धी वातावरण में देश भर के छात्रों के साथ विचारों का आदान-प्रदान कर वैज्ञानिक प्रतिभा को और निखारेंगे।
Shaurya Times | शौर्य टाइम्स Latest Hindi News Portal