आईएमडी(भारत मौसम विज्ञान विभाग) की तरफ से कोहरे को लेकर जानकारी दी गई है। मौसम विभाग ने बताया उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, असम और मेघालय में अलग-अलग जगहों पर घना कोहरा छाया हुआ है। वहीं, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल में गंगा तट और त्रिपुरा में अलग-अलग स्थानों पर मध्यम कोहरा है। आपको बता दें कि मौसम विभाग ने यह जानकारी सुबह 5.30 बजे की स्थिति के आधार पर दी है।
IMD की रिपोर्ट के मुताबिक, जम्मू कश्मीर और हिमांचल प्रदेश की कई जगहों पर सोमवार को भारी बारिश और बर्फबारी होने की संभावना लगाई गई है। वहीं, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंड़ीगढ़, दिल्ली और राजस्थान में भी बारिश होने की संभावना है। कुछ जगहों पर ओले भी गिर सकते हैं।
जानकारी के मुताबिक, एक पश्चिम विक्षोभ सक्रिय होने के कारण और अरब सागर से बड़े पैमाने पर नमी पहुंचने व राजस्थान के ऊपर एक चक्रवाती सर्कुलेशन बनने से उत्तर भारत के कई हिस्सों में तेज बारिश और ओले गिरने की संभावना है। बताया गया कि अभी अगले तीन दिनों तक ऐसी ही स्थिति बने रहने के हालात हैं।
Shaurya Times | शौर्य टाइम्स Latest Hindi News Portal