वसीम रिजवी ने कही बड़ी बात, हिन्दू की उदारवादी विचारधारा!

कहा, अयोध्या, काशी, मथुरा, हरिद्वार हर जगह हैं मस्जिदें
मंदिरों के बगल की मस्जिदों में जा सकते हैं मुसलमान

लखनऊ : उत्तर प्रदेश शिया सेन्ट्रल वक्फ बोर्ड के चेयरमैन वसीम रिजवी ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि हिन्दुस्तान का हिन्दू क्या मक्का में जा सकता है, कट्टरपंथी मुसलमान क्या हिन्दुओं को मक्का जाने देंगे। इसके विपरित हिन्दू अपने मंदिरों के बगल की मस्जिदों में मुसलमानों को जाने देता है। हिन्दू की उदारवादी विचारधारा है। अयोध्या, काशी, मथुरा, हरिद्वार हर जगह मस्जिदें हैं। वसीम रिजवी ने कट्टरपंथी मुसलमानों पर निशाना साधते हुए कहा कि हिन्दुओं के मंदिरों के बगल में मस्जिद दिखायी देती है। वहां मुसलमान आते-जाते हैं। आज मुसलमानों के कट्टरपंथी विचारधारा से पूरी दुनिया कट्टरपंथी इस्लामिक विचारधारा से दहशत में है।

उन्होंने कहा कि हैदराबाद के ओवैसी भाईयों को कहना है कि भारत में आठ सौ साल तक मुगलों ने राज किया। ये मुगल हुकुमत नहीं किये, वे राजा नहीं थे। मुगल लुटेरे थे, उन्होंने देश को गुलाम बनाकर रखा। उन्होंने हिन्दुस्तान को चार मीनार, लाल किला बनाकर दिया है तो मंदिरों को तोड़कर जामा मस्जिदें बनवायी हैं। ओवैसी के पूर्वजों ने अपनी लैला के लिए ताजमहल बनवाया है। हिन्दुस्तान के लोगों के लिए क्या बनवाया है? उन्होंने कहा कि हिन्दुस्तान का इतिहास आठ सौ साल पुराना नहीं है। हजारों हजारों वर्षों पुराना है। ये राम की धरती है। राम का देश है, राम का हिन्दुस्तान है। यह शांतिपूर्ण ढंग से रहने वाले लोगों का मुल्क है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com