लखनऊ : राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा कि इस प्रदेश की विभिन्न क्षेत्रों में गौरवशाली परम्परा रही है। इस प्रदेश में पर्यटन की भी अपार संभावनाएं है। वह शुक्रवार को अवध शिल्प ग्राम में यूपी दिवस के उद्घाटन के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में बोल रही थीं। उन्होंने कहा कि प्रदेश का प्रत्येक जनपद अपने आप में एक अलग सभ्यताओं व संस्कृतियों को समेटे हुए है। यह स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों व क्रान्तिकारियों की धरती है। शिक्षा व स्वास्थ्य के क्षेत्र में निरन्तर आगे बढ़ रहा है। प्रदेश में कानून की व्यवस्था निरन्तर मजबूत होती जा रही है। इस सरकार ने लखनऊ व नोएडा में पुलिस आयुक्त की प्रणाली को लागू कर एक अच्छा कदम उठाया है। राज्यपाल ने कहा कि निर्बल व गरीबों के लिए और ज्यादा प्रयास करने की जरूरत है। यूपी के सभी वर्गों को विकास की धारा में शामिल करना चाहिए। विकास कि दिशा में समाज के हर वर्ग को बढ़चढ़कर हिस्सा लेने की जरूरत है।
Shaurya Times | शौर्य टाइम्स Latest Hindi News Portal