ब्रह्मलीन गुरु महंत अवैद्यनाथ का लिया आशीर्वाद
गोरखपुर : प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया। इन्होंने फरियादियों से मिलने के बाद भगवान शिव की आराधना की। अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर देशवासियों को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं भी दीं हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने ट्वीटर हैंडल से किये ट्वीट में लिखा है कि ‘देवाधिदेव महादेव की अराधना को समर्पित महाशिवरात्रि के पवित्र पर्व की सभी भक्तों को असंख्य शुभकामनाएं। भगवान भोलेनाथ से प्रार्थना है कि वे हमें अपने आशीर्वाद से अभिसिंचित करें और समस्त जगत का कल्याण करें। हर-हर महादेव।’ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरु गोरखनाथ का दर्शन कर पूजन किया और अखण्ड ज्योति के दर्शन कर शिव आराधना की। फिर अपने ब्रह्मलीन गुरु महंत अवेद्यनाथ की समाधि पर पूजन किया। 10 मिनट तक गोशाला में भी समय गुजारा।
गोरखनाथ मंदिर में रात्रि प्रवास करने वालेे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार की सुबह हिन्दू सेवाश्रम में जनता दर्शन में फरियादियों को सुना। वे खुद फरियादियों के पास तक पहुंचे और शिकायतों को लिया। उनसे बात कर समस्याओं के समाधान के प्रति आश्वस्त किया। जनता दर्शन में तकरीबन 250 लोगों ने अपनी पीड़ा सुनाई। जनता दर्शन से निपटने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शक्ति मंदिर में रुद्राभिषेक के लिए मठ की ओर प्रस्थान किया। जनता दर्शन के दौरान जिलाधिकारी के विजयेंद्र पांडियन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ सुनील गुप्ता, नगर मजिस्ट्रेट अभिनव रंजन श्रीवास्तव, बीएसए ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह भदोरिया, भूपेंद्र नारायण सिंह, एसडीएम खजनी विपिन कुमार, पुलिस अधीक्षक अपराध अशोक कुमार वर्मा, क्षेत्राधिकारी गोरखनाथ प्रवीण सिंह आदि उपस्थित रहे।
Shaurya Times | शौर्य टाइम्स Latest Hindi News Portal