शादी की सालगरिह के दिन परिवार पर टूटा कहर
कर्ज में डूबे बिजनेसमैन ने उठाया दर्दनाक कदम
लखनऊ : आशियाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। शादी की सालगिरह के दिन कैफे संचालक ने पत्नी और बच्चे को जहर देकर फांसी लगाकर जान दे दी। एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत की खबर से हड़कंप मच गया। आनन—फानन में पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल किया, जिसके बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस की जांच में एक सुसाइड नोट मिला है। सुसाइड नोट में कर्ज से परेशान होकर उक्त कदम उठाने की बात लिखी है। इसके लिए उसने खुद को जिम्मेदार बताया है।
आशियाना थाना क्षेत्र के सेक्टर आई में विशाल मदुलानी (40), पत्नी हिमानी (38) और तीन साल के बेटे वकुल के साथ रहते थे। विशाल मदुलानी साइबर कैफे संचालक थे। शनविार को विशाल की शादी की सालगरिह थी, जिसकी हिमानी तैयारी भी कर रही थी। पुलिस ने बताया कि, शनिवार दोपहर दो से पांच के बीच विशाल ने पत्नी हिमानी और बेटे वकुल को जहरीला पदार्थ खिला दिया। इसके बाद खुद फांसी लगाकर जान दे दी। स्थानीय लोगों को इसकी जानकारी हुई तो हड़कंप मच गया। आनन फानन में सूचना पुलिस को दी गयी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Shaurya Times | शौर्य टाइम्स Latest Hindi News Portal